Skip to main content

जोधाएं बचेंगी तब न...


अकबर को जोधा नही दोगे ठीक बात है किन्तु अपने लिए भी नही चुनोगे ये कहां का इंसाफ है, उलटा जहां तक संभव होगा जोधा को धरती पर आने ही नही दोगे। भईया! अकबर को जोधा देने न देने की स्थिति तो तब आएगी न जब जोधाएं बचेंगी। लड़कियां बची ही कहां हैं जो थोड़ी बहुत हैं उन्हें बचा सको तो बचा लो, क्यूंकि सामने लड़कों की कोई कमी नही है। यहां राम के लिए सीता, कृष्ण के लिए रुक्मिणी सत्यभामा नही मिल रहीं और वहां अकबर से जोधा को बचाने की बातें हो रही हैं। वहां एक-एक घर में दो-दो दर्जन अकबर मौजूद हैं यहां घरों में एक या दो सूरजमल या सूजा भाईसा तो हैं पर जोधा तो 5 में से एक ही घर में मिलेगी। अब दो पत्नियों वाले भगवान छोड़िए, एक भी पत्नि वाले भगवान नही दिखने वाले तिस पर पत्नी विहीन देवता महात्माओं का जल विसर्जन कर डाला जा रहा है। साईं बाबा के पीछे हाथ पैर धोकर पड़ गए हैं सब क्यूं भाई? ऐसा क्या हो गया? अगर वे भी पत्नी वाले होते तो संभवतः उन्हें हाथ लगाने की हिम्मत न पड़ती। आखिर बीवी के रहते किसकी मजाल जो मियां को नाखून भी मार सके। लेकिन बीवियों के मामले में यह विपरीत है, वहां कोई ज़्यादा देर घूरता हो तो पति कहता है,‘‘भाई इतना देखना है तो पास आके देख ले।’’ या कोई तारीफ कर दे तो पति कहता है,‘‘इतनी पसंद है तो लेते जाईए।’’ मतलब लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो माता लक्ष्मी से पहले नारायण को पूजिए फिर देखिए, वहीं नारायण को प्रसन्न करने के लिए नारायण को ही पूजना पड़ता है। है न मज़ेदार तथ्य... किस प्रकार का संग्राम हो रहा है? कैसा संर्घष किया जा रहा है जहां एक ओर तो जन्म देने वाली को ही खत्म करते जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर बची खुची नारियों को निशाना बनाकर चुनाव में मतदाताओं को चारे की तरह परोस रहे हैं। मतलब करे कोई लेकिन भरे वो ही, जो कभी लव जिहाद की शिकार है, तो कभी बलात्कार ही, कभी वो पैदा होने ही नही दी जाती तो कभी जन्म लेकर भी अजन्मी सी ही रह जाती है। मायने हो कर भी उसका कोई अस्तित्व नही होता। हर बार हर प्रसंग में नारी है लेकिन इसके प्रयोजन समाप्त होते ही नारी बीमारी बन जाती है। बिस्तर पे चाहिए ... पालने में नही। गोद में सर रखना है पर गोद में लेना नही है। अकबर को जोधा नही दो यह तो एकदम ठीक है, परन्तु घर के रावणों के लिए भी तो मन्दोदरी नही बचा रहे न... ऐसे कैसे वंश बढे़ और कैसे बढे़गी संख्या? जिसके लिए गेरूए वस्त्र वाले गृहस्थी विहीन जीव जीवन बढ़ाने बचाने का ज्ञान बांट रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बंदूक अपने कंधों पर रख कर चलाना सीखिए...दूसरे के नही!

सही कहा मेरे एक फेसबुकिए मित्र ने कि ज़रूरत से ज़्यादा बेवकूफ और ज़रूरत से ज़्यादा समझदार लोगों में एक ही बुराई होती है, दोंनो ही किसी की नही सुनते। इधर खुद पर भी काफी हंसी आई जब लगातार एक मूर्ख को मैं धारा 370 के एक आलेख पर जवाब देती रही, मुझे एहसास हुआ कि मैं भी वही कर रही हूं जो ये मूर्ख कर रही है। उसने ध्यान से मेरे आलेख को पढ़ा ही नही था, उसे अपना सीमित ज्ञान हम सब तक पहुंचाना था और शायद इतना लिखना उसके बस में नही था तो उसने मुझे ही सीढ़ी बनाने की सोच ली। अचानक से आया किताबी और अधूरा ज्ञान कितना घातक होता है ये देख कर हंसी से ज़्यादा दहशत हुई, ऐसे ही अधूरे ज्ञान के साथ भारत की युवा पीढ़ी का भविष्य कहां जा रहा है??? इनकी भाषा और विरोध ने जाने अंजाने इन्हें देश के विरूद्ध कर दिया है, उम्र और युवावस्था की तेज़ी में भ्रष्ट बुद्धि के कुछ लोग आपको बिना समझे ही शिक्षा देने लगें तो एक बारगी तनिक कष्ट तो होता है फिर इन्हीं लोगों की बुद्धि और समझ पर दया भी आती है। उस बेचारी को जाने देते हैं क्यूंकि वो एक आधी अधूरी जानकारी और अतिरिक्त आत्मविश्वास का शिकार युवा थी, थोड़ा ऊपर उठ कर बात करते हैं क...

जिसका काम उसी को साजे

फिल्मी कलाकारों का बेरोज़गारी और फिल्म की असफलताओं के दौरान समय व्यतीत करने या सस्ती लोकप्रियता की चाह ने फिल्म को जाने अंजाने राजनीति से जोड़कर देखना आरंभ कर दिया , सारी गंदगी की शुरूआत यहीं से हुई। देखते देखते अचानक 1995-96 में ऐसा दौर आया कि संपूर्ण कला जगत पर राजनीति तेज़ी से हावी होने लगी , और आज ये हाल है कि हर किस्म के छोटे बड़े भूले बिसरे और अपने खत्म होते करियर को सीधा जनमंच पर चमकाने के लिए हर क्षेत्र हर कला से जुड़ा कलाकार और व्यवसायी राजनीति का हिस् सा बन जाता है। दो नावों पर पैर रखने का नतीजा कांग्रेस के समय में लोग अमिताभ बच्चन और भाजपा के समय में विनोद खन्ना की शक्ल में देख चुके हैं , या तो आप देश सेवा करें या आत्म सेवा , या व्यवसाय करें या राजनीति या तो आप कुशल कलाकार है या फिर कुटिल राजनीतिज्ञ आप दोनों नही हो सकते , कभी नही। अगर आप की जीभ अचानक देश और धर्म के प्रति ज़हर उगलने लगी है तो आपको राजनीति की छूत लग चुकी है और अब आप कलाकार की श्रेणी से बाहर हैं , केवल अपनी बात को रखने के नाम पर जो स्वतंत्रता हमारे भारत का संविधान देता है उसका दुरपयोग करना यदि आप सीख गए हैं तो ...

उन्हें पसंद है फटे में टांग डालना

वो जो कल तक साथ थे आज खिलाफ हो गए , जिन्हें राजनीति का ' र ' नही आता वो देश चलाने के तरीके पर राय बरसा रहे हैं। जो भाजपा को देश तोड़ने की राजनीति करने वाली पार्टी कह रहे थे वे आज मुसलमानों के उद्धार और उत्थान की बात पर तड़प रहे हैं। अभी तो सिर्फ सबका विश्वास जीतने की बात हुई और अभी से ही सबके साथ विश्वासघात भी हो गया। तकलीफ तब होनी चाहिए जब अपने घर से छीन कर किसी दूसरे को मिल रहा हो , यहां तो सिर्फ उन्हें वो दिया जा रहा है जिसे वो कभी पा ही नही सके और दूसरों को भी नही दिया गया ये कह कर कि ये किसी की अमानत है और इसी डायलॉग के साथ 70 वर्ष तक सिर्फ विश्वास और विश्वासघात का खेल होता रहा , कभी अपने साथ कभी उनके साथ , दोनों के हिस्से की रोटी छोटी होती गई पर कांग्रेस का तराजू कभी बराबर न हो सका। बराबर होता भी तो कैसे ? देश की उन्नित के नाम पर बार बार , हर एक भारतीय के अधिकार से टुकड़े काट काट कर वो अपना पार्टी फण्ड भरते रहे जिससे चुनावों के खर्चे भी जनता की ही जेब से पूरे हो जाएं और जो बचे वो स्विस खातों की शोभा बढ़ाएं। असल में जनता स्वयं ही नही जानती कि उसे शिकायत करनी किस...